ब्रेकिंग…पुलिस कर्मचरियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंत्री ताम्रध्वज साहू का वक्तव्य

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : पुलिस कर्मचारियों के वेतन भत्ता अवकाश उनके बच्चों की शिक्षा सप्ताहिक अवकाश नक्सली भत्ता आदि विभिन्न मांगों को लेकर पुलिस परिवार द्वारा विधानसभा चुनाव  पूर्व आंदोलन किया गया था, जीस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस संबंध में हमारी सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। पुलिस विभाग में कर्मचारियों की जहां-जहां कमी है वहां उन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं  मिल पा रहा है। सभी कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा। नक्सली जिलों में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के लिए नक्सली भत्ता पिछली भाजपा सरकार ने आख्ररी बजट में प्रावधान ही नहीं रखा था, इसलिए नहीं मिल पा रहा था , अब हमारी सरकार ने रेगु-लाइज़ कर रही है।मंत्री ने यह भी कहा कि नया पुलिस आवास बनती जा रही है, जिन्हें कर्मचारियों को आबनटित किया जा रहा है।

पुलिस कर्मचारियों के अन्य मांगों के लिए हमने समिति गठित कर दिया है समिति अपनी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करेगी जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा एवं  समुचित निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस कर्मचरियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से hns24news.com से चित्रा पटेल की भेंट वार्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *