बालेश्वर झा की ईलाज दौरान देहांत,उनके पुत्र आलोक झा तथा पुत्रवधु डॉक्टर जैनू झा, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं

Uncategorized

कोरबा : बालेश्वर झा पिता स्वर्गीय मूरत लाल झा निवासी ग्राम पड़ेयां बथना पोस्ट गरहुंआ जिला मुजफ्फरपुर बिहार जो भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से 2003 में सेवानिवृत हुए और छत्तीसगढ़ एवं अविभाजित मध्य प्रदेश इंटक मैं लंबे समय तक अनेक वरिष्ठ पदों पर सेवारत रहे l पिछले कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण मेदांता हॉस्पिटल पटना बिहार में उपचारlर्थ भरती थे , मगर अंततः दिनांक.18.8.2025. को डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वह अपने पीछे धर्मपत्नी हीरामणि झा जेष्ठ पुत्र अरविंद कुमार झा पुत्री जयंती मिश्रा एवं कनिष्ठ पुत्र आलोक झा को छोड़ गए हैं स्वर्गीय बालेश्वर झा का अंतिम संस्कार का कार्यक्रम कल दिनांक 19. 8 2025 को पहलेजा गंगा घाट हाजीपुर बिहार में किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *