राजनांदगाँव : छ ग के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थय और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी , बीससूत्रीय , वाणिज्य कर (जीएसटी) केबिनेट मंत्री टी. एस.सिंहदेव कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दिनांक 05अगस्त सोमवार को प्रातः 10:30 बजे राजनांदगाँव मे आगमन हो रहा है । वे यहां कांग्रेस भवन राजनांदगाँव में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे । इसके उपरांत 12:30 बजे जिला अस्पताल राजनांदगाँव का निरीक्षण पश्चात सर्किट हाउस में 1 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से पुनः भेंट करेंगे एवं प्रेस कांफ्रेंस मे शामिल होंगे । टी.एस.सिंहदेव के राजनांदगाँव आगमन पर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य टी.एस.सिंहदेव के कांग्रेस भवन में स्वागत के लिए अनिवार्य रुप से काग्रेस भवन मे प्रातः 10:30 बजे पहुँचे ।