2,54,900/- रू का गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार : रायपुर

Uncategorized

रायपुर : 3 जुलाई 2025, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय गांजा तस्कर द्वारा गांजा जिसकी कीमत करीबन 2,54,900/- रू है को खपाने के फिराक में थे, रायपुर के तस्कर भी इस मामले पर जुड़े थे,मिलकर खापा रहे थे। जिसकी सूचना संबंधित थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित क्षेत्रान्तर्गत स्थित व्यास तालाब बीरगांव के पास 3 व्यक्ति जिसके पास मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस को संदेहियों के पास रखे 02 काले रंग के पिठ्दू बैंग एवं प्लास्टिक की बोरी में छुपकर रखा मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम कमशः 01. संतोष कुमार निवासी उमरपोर्ट थाना नवरंगपुर (उडिसा), 02. महेश श्याम राव कामडे निवासी कवडगांव थाना आस्टी जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र), 03. सुफियान खान निवासी बथाना पोष्ट अमनौर थाना मडौरा जिला छपरा (बिहार) हाल बंजारी नगर मदरसा के पास रावांभाठा का होना बताये। आरोपियो द्वारा कोई भी वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया , जिस पर आरोपी 01. संतोष कुमार से कुल तीन पैकेट में रखे कुल 10.050 किलो गाम गांजा एवं 01 नग मोबाईल फोन 02. महेश श्याम राय कामड़े से तीन पैकेट में 09.120 किलो गाम गांजा एंव 01 नग मोबाईल फोन 03. सुफियान खान से तीन पैकेट में 06.320 किलो गाम गांजा एवं 01 नग मोबाईल फोल कुल जुमला किमती 2,76,500रू जप्त किया गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर अन्य राज्यो में भी गांजा की तस्करी करने का लिंक मिला जिसके संबध में विवेचना की जा रही है।आरोपियो को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 724/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियो के विधिवत् कार्यवाही किया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी :-

01. संतोष कुमार पडाल पिता बाला राजू पढाल उम्र 35 वर्ष निवासी उमरपोर्ट थाना उमरपोर्ट जिला नवरंगपुर (उडिसा)l**02. महेश श्याम राव कामडे पिता श्याम राय सम्भाजी राव कामडे उम्र 34 वर्ष निवासी कवडगांव थाना आस्टी जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र)l**03. सुफियान खान पिता जेनुउ‌द्दीन खान उम्र 23 वर्ष निवासी बथाना पोष्ट अमनौर थाना मडौरा जिला छपरा (बिहार) हाल-बंजारी नगर मदरसा के पास रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

इस कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक फागु लाल भोई, सउनि, गजानंद वर्मा, रेखलाल भारती, रमेश यादव, आरक्षक सुमीत वर्मा, प्रदीप यादव, जगजीत सिंह, दीपक मिश्रा, निहाली साहू ताराचंद दीवान तथा भरत रात्रे थाना खमतराई की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *