बिलासपुर : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने आज बिलासपुर रेलवे परिसर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा पूर्व की परंपरागत छेरापहरा सेवा में भाग लेकर गजपति महाराज की परंपरा का अनुकरण किया।
साहू ने सुवर्ण मूठ वाली झाड़ू से रथ मार्ग का शुद्धिकरण किया और कहा कि “यह परंपरा हमें सिखाती है कि प्रभु के चरणों में सभी समान हैं। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नेतृत्व का सार विनम्रता में निहित है।”
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रभु से सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की प्रार्थना की तथा आयोजन समिति को श्रद्धा और व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।
श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने परिवार सहित सहभागिता की
खमतराई और लोरमी में रथ खींचा | सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्य और श्रद्धा का संदेश दिया
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज खमतराई (बिलासपुर) और लोरमी (मुंगेली) में आयोजित श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सवों में भाग लिया।
खमतराई में, उन्होंने अपनी धर्मपत्नी लीलावती साहू और परिवार सहित रथ खींचकर कहा कि यह पर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि परिवार, समाज और संस्कृति को जोड़ने वाला एक सेतु है। प्रभु के चरणों में श्रद्धा से समर्पण ही सच्ची भक्ति है।”
लोरमी में, साहू ने भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ को खींचते हुए कहा कि। रथयात्रा सनातन संस्कृति का जीवंत उत्सव है। यह पर्व सामाजिक समरसता, सेवा और सह-अस्तित्व का संदेश देता है।”
उन्होंने रथयात्रा को भाई-बहन के आत्मीय संबंध, लोकतांत्रिक भावना, और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया।