तीन महीनों से महतारी वंदन की राशि महिलाओं के खाते में नहीं आ रही, सरकार दे रही है महिलाओं को धोखा : सुरेन्द्र वर्मा

Uncategorized

रायपुर/03 जून 2025। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर प्रदेश के करोड़ों महिलाओं के साथ धोखाधड़ी और कपटपूर्वक छल करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि हितग्राहीयो के खाते में आना बंद हो गया है। सरकार की दुर्भावना के चलते पात्र हितग्राहीयों को भी राशि नहीं मिल पा रही है। नए हितग्रही तो लाभ से वंचित हैं ही, बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से लगातार हटाया जा रहा है। साय सरकार की बदनीयती से प्रदेश की लाखों महिलाएं त्रस्त हैं। कथित सुशासन तिहार के दौरान भी लगभग सभी जिलों में महतारी वंदन योजना में लाभ के लिए नाम जुड़वाने बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाएं आवेदन किये हैं, हजारों महिलाओं ने दुर्भावना पूर्वक योजना से नाम काटे जाने की शिकायत भी की लेकिन यह सरकार कान में उंगली डाले बैठी है।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार झूठ और लफ्फाजी की सरकार है। वादाखिलाफी करना ही मोदी की गारंटी बन चुकी है। इस सरकार की नियत सभी पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ देना नहीं है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता का केवल शोषण कर रही है। चुनाव से पहले प्रदेश की डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने तमाम चुनावी सभा में यह वादा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी को भी मिलेगा, मेरी पत्नी को भी मिलेगा, कलेक्टर की पत्नी को भी मिलेगा, इस तरह से प्रदेश की हर विवाहित महिला को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन चुनाव के बाद उनके दावे और वादे जुमले घोषित हो गए।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में लगभग सवा करोड़ विवाहित महिलाएं हैं, जिनमें से आधे से अधिक महिलाओं को योजना का एक भी किस्त नहीं मिला। जिन महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा था, उनमें से भी लगातार छटनी की गई, सरकार को बताना चाहिए कि जो पांचवें, छठवें और आठवें किश्त तक योजना के पात्र थे, वे अब अपात्र कैसे? और यदि वे अपात्र थे तो अब तक उन्हें किस आधार पर पैसा दिया गया? प्रदेश की अधिसंख्यक महिलाओं को तो अब तक लाभ नहीं मिला, आधे अधूरे जिन चयनित हितग्राहियों को मिल भी रहा था, उन्हें भी विगत तीन महीनों से राशि नहीं दी गई है। भाजपा की सरकार महिलाओं के खाते में डकैती डालना बंद कर तत्काल योजना की राशि अंतरित करें और छुटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल कर, योजना शुरू होने की तारीख से आज तक का पैसा तत्काल उनके बैंक खातों में डालें।

दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत : वन मंत्री कश्यप ने कहा- पशु के मांस-हड्डी की तस्करी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई https://hns24news.com/?p=89515

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *