कौसल्या विहार ( कमल विहार) में लगभग 26 एकड़ शासकीय भूमि में प्लाटिंग कर बेचे गए भुखण्ड पर अवैध निर्माण ध्वस्त

Chhattisgarh

रायपुर : 17मई 2024,आज सुबह 4 बजे से कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम  नन्द कुमार चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिम्मी नाहिद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व और रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा,नगर निवेशक आभाष मिश्रा,जोन 10 जोन कमि. विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, आशुतोष सिंह, उप अभियंता अमित सरकार सहित नगर निगम जोन 10 एवं सभी जोनों की नगर निवेश विभाग की टीमों, निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और रायपुर विकास प्राधिकरण की पूरी टीम की उपस्थिति में कौशल्या विहार ( कमल विहार) में एकत्र होकर लगभग 26 एकड़ शासकीय भूमि में प्लॉटिंग कर बेचे गए भूखण्ड पर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्यवाही में आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा और नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व मे कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, उप अभियंता अमित सरकार सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा और नगर निगम जोन 10 की सम्पूर्ण टीम और नगर निवेश विभाग की टीम ने कल रात तीन बजे तकअपनी तैयारी पूरी की और आज सुबह 4 बजे फील्ड पर पहुंच गए एवं रायपुर विकास प्राधिकरण की पूरी टीम सहित रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तहसील रायपुर और जिला पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अवैध कब्जे को हटाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *