झोलाछाप डॉक्टर हैं सक्रिय.. क्लीनिक में बीएमओ और थाना प्रभारी ने की कार्रवाई … वहां से बड़ी मात्रा में दवा व उपकरण जब्त : मालखरौदा

Uncategorized

मालखरौदा : आए दिन झोलाछाप डॉक्टर  गांव गांव – जगह जगह में अपने क्लीनिक संचालित कर रहे हैं,और भोले भाले जनता हो रहे शिकार। एक घटना मालखरौदा की सामने आई है,जो दिनांक 17/07/2019 को मालखरौदा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ के.एल.उरांव तथा थाना प्रभारी महोमद हरीश तारिक थाना प्रभारी ने पुलिस के साथ मिलकर ग्राम पंचायत बड़े रबेली में अवैध रूप से संचालित डॉक्टर अनुपम सिकदार के क्लीनिक में छापा मारा। यहाँ से बड़ी मात्रा में दवा व चिकित्सकीय उपकरण जब्त किया गया। टीम ने क्लीनिक को सील किया। ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय है, इसके बावजूद  विभाग द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की जाती, उक्त झोलाछाप डॉ के द्वारा बिना आपरेशन के हाइड्रोसिल भगन्दर की गारंटी के साथ इलाज से  दावा  किया जाता है कह कर जगह जगह पर्चे बंटवाए जा रहे थे, वही डॉ के एल उरांव के पूछने पर उसने डॉक्टरी सम्बन्धी कोई भी जानकारी नही दे पाये इस संबंध में मालखरौदा बीएमओ डॉ. के एल उरांव का कहना है कि हमारे द्वारा लगातार झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आगेभी कार्यवाही की जाएगी साथ ही साथ सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी और आगे कोई सील को तोड़ कर फिर से क्लीनिक संचालित करता है तो उसके ऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *