क्या तेनाली रामा, राजा पर विषकन्या के हमले को कर पाएँगे नाकाम

National

रायपुर : मुंबई, 26 मार्च 2025: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘तेनाली रामा’ अपनी दिलचस्प और चतुराई भरी कहानियों से दर्शकों को लगातार लुभा रहा है। कृष्णा भारद्वाज द्वारा निभाया गया तेनाली रामा एक बार फिर अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर एक रहस्यमयी साजिश को सुलझाने निकल पड़ा है। आगामी एपिसोड में तेनाली रामा, लैला की सच्चाई उजागर करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं है कि लैला असल में एक घातक विषकन्या है। जब तेनाली चोरी हुई शाही मुहर के रहस्य को सुलझाने में जुटता है, तो एक के बाद एक अजीब घटनाएं घटने लगती हैं। लैला का संदिग्ध व्यवहार, एक लापता फारसी पत्र और जानलेवा घटनाएं – ये सभी तेनाली को चौंका देते हैं। आखिरकार जब वह पत्र में छिपे गुप्त संदेश को पढ़ता है, तो उसकी सबसे बड़ी आशंका सच साबित होती है: लैला एक प्रशिक्षित हत्यारिन है, जिसका मकसद राजा कृष्णदेवराय (आदित्य रेडिज) को ज़हर देना है।

रंग पंचमी के उत्सव के बीच, तेनाली रामा समय के खिलाफ दौड़ते हुए राजा को बचाने में जुट जाता है, जहां उसे समय रहते लैला की खतरनाक साजिश को नाकाम करना है।

लेकिन जब हर तरफ छल और धोखा है, तो क्या तेनाली रामा सही समय पर राजा तक पहुंच पाएगा?

‘तेनाली रामा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, “तेनाली रामा हमेशा अपनी चतुराई और हाज़िरजवाबी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वह ऐसी चुनौती का सामना कर रहा है, जहां हर पल कीमती है। पवित्रा पुनिया, जो लैला का किरदार निभा रही हैं, ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दृश्यों को और रोमांचक बना दिया है। रंग पंचमी के सीक्वेंस की शूटिंग काफी चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक रही, क्योंकि हमें भावनात्मक तनाव और त्यौहारी भव्यता के बीच संतुलन बनाना था। यह अनुभव बेहद संतोषजनक था। मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार है कि तेनाली कैसे इस रहस्य को सुलझाता है और अपने अब तक के सबसे खतरनाक दुश्मन का सामना करता है!”

देखिए ‘तेनाली रामा’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *