रायपुर : जनता पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित एकदिवसीय धरना के दौरान दिये अपने संबोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस
सरकार अपनी वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों के चलते 6 महीने में ही लोकप्रियता खोने लगी है। प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। यह राज्य ज़ीरो पावर कट राज्य कहलाता था पर वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते यहा बिजली की आपूर्ति निरंतर बाधित हो रही है। बिजली गुल की समस्या से जनता हलाकान है।
आज हाहा कर मचा हुआ है। किसानों का एक-एक पैसा कर्जा माफ का वादा,शराबबंदी का वादा,नौजवान को बेरोजगारी भत्ता देने के वादे से वे मुकर रहे है इसकी तो वे अब चर्चा भी नही करते।