New Delhi : केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 5 बड़े फैसले.
14 फसलों पर MSP की मंजूरी.
खरीफ फसलों की MSP को लेकर बड़ा फैसला.
धान का नया MSP 2300 रुपये.
ज्वार, रागी, बाजरा, मूंग, उड़द पर MSP बढ़ाई गई.
रागी की MSP 4290 रुपए की गई.
कपास की MSP में 501 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई.
2 लाख गोदाम बनाने का काम चल रहा है.
मूंग का नया MSP 8682 रुपए किया गया.
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा ‘आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी को मंजूरी दी है. धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये किया गया है, जो पिछले एमएसपी से 117 रुपए अधिक है.’
एनडीए बीजेपी के तीसरे कार्यकाल की दूसरी कैबिनेट ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास समेत खरीफ की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है.