बड़े तुंगाली-छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़

Chhattisgarh

बीजापुर : दिनांक 27/02/2023,थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बड़े तुंगाली, छोटेतुंगाली के जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन पश्चिम बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 2 के प्लाटून कमाण्डर प्रशांत, माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर अनिल पूनेम, भैरमगढ़ एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष एसीएम राजेश एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 40-50 माओवादियों व की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 26/02/2024 को डीआरजी, बस्तर फाईटर, केरिपु 80, 231 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।

अभियान के दौरान आज पूर्वान्ह सुबह 06:45 बजें बड़े तुंगाली और छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए अलग-अलग 02 मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गये एवं मौके से 315 देशी कटटा- 01, 04 नग जिंदा कारतुस, बीजीएल लांचर -01, भरमार-01, टिफिन बम-03, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक-10, सेफ्टी फ्यूज-15 मीटर, वाकी टॉकी वायरलेस सेट मय बैटरी-02, , तीर-धनुष, कुल्हाडी, चाकू, मेडिकल बॉक्स, डिजिटल मल्टी मीटर, माओवादी वर्दी, माओवादी पिटठू एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया ।

  • घटना में मृत माओवादियों के शव शिनाख्तगी एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
  • बड़े तुंगाली-छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़
  • थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बड़े तुंगाली-छोटेतुंगाली के जंगल में टीसीओसी के दौरान सुरक्षा बलो की बड़ी कार्यवाही
  • मुठभेड़ में 04 माओवादी ढेर, मौके से हथियार, विस्फोटक, वाकी टॉकी एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद
  • डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं केरिपु बल 80, 231 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *