नक्सलियों मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद : Chhattisgarh

Chhattisgarh

Chhattisgarh : सुकमा : दिनांक 17/12/2023,घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 17/12/23 की सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन की कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थे । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई ।

घटना में 165वी बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये । घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *