नक्सलियों ने दिया कायराना हरकत को अंजाम

National

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। माओवादियों ने प्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र बार्डर स्थित गढ़चिरौली में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आग लगा दी। जानकारी अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि वाहन और मशीन को नुकसान हुआ है। बता दें कि इस माह नक्सलियों ने गढ़चिरौली क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट किया था और इसमें 15 कमांडों शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *