संविदा कर्मचारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का बयान, उनकी मांगों का यह काम अगर आसान होता तो कब से कर दिए होते

Chhattisgarh

रायपुर :  संविदा कर्मचारी की जेल भरो आंदोलन को लेकर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि उनकी मांगों का यह काम अगर आसान होता तो कब से कर दिए होते। मांग पूरी करने में कुछ कठिनाइयां है। कैबिनेट में चीफ सेक्रेटरी को निर्देशित किया था कि सभी ऐसे संगठनों की मांगों को संकलन कर लीजिए और मांगों को लेकर हम क्या कर सकते क्या नहीं कर सकते हैं इस पर समीक्षा की जाएगी।

विधानसभा के मानसून सत्र अवधी कम होने के सवाल पर भी डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी है, टीएस सिंहदेव ने कहा है कि आज हरेली का त्यौहार है अगर हरेली का त्यौहार नहीं होता तो आज से ही विधानसभा सत्र शुरू हो जाता। 3 दिन का सत्र है। एक तरह से विदाई समारोह है, सत्र 4 दिन की थी। हम लोगों ने दुर्भाग्य से एक साथी को खो दिया था,  इसलिए 1 दिन काम नहीं हो पाएगा वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,वे तो एक या दो दिन का ही सत्र रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *