मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ियों और मितानिनों का किया आभार व्यक्त 

Chhattisgarh

रायपुर : आभार सम्मेलन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ियों और मितानिनों का किया आभार व्यक्त ,मुख्यमंत्री ने कहा हमारी बहनें जहां भी मिलती थीं कहती थीं कि एक कार्यक्रम कराइए, हम सब आपको धन्यवाद देना चाहते हैं। आज साइंस कालेज मैदान में हजारों की तादाद में आई हैं, मैं आज आपका आभार व्यक्त करता हूं।
आप इतनी अधिक संख्या में आई हैं, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।आपने बिना कोई संकोच के जिन परिस्थितियों में काम किया है, उसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।आपने सरकार के प्रति जो आभार प्रकट किया, ये आभार हमारा नहीं बल्कि मैं आप सभी को पौने तीन करोड़ जनता की ओर से मितानित और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।आपका काम मानवता की सेवा है और इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पूरे देश में अकेला छत्तीसगढ़ है जहां सरकार ने निर्णय लिया कि मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथ में कोरोना किट में पहुंचाया।आठ दिन के भीतर ही कोरोना नियंत्रित होना शुरू हो गया।कोरोना काल में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिससे मैने बात नहीं की है, आप लोगों ने साहस व धैर्य के साथ जो काम किया है उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *