आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के कारनामों से व्यथित होकर डॉ शिवनारायण द्विवेदी और पुष्पेंद्र परिहार ने छोड़ी आप पार्टी

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के आधार स्तंभ शिवनारायण द्विवेदी कार्यकारी अध्यक्ष आम आदमी पार्टी और रायपुर लोकसभा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार ने आज आम आदमी पार्टी को छोड़कर फिर से अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी को तेजी से प्रदेश में स्थापित करने वाले नेताओं में इन दोनों दिग्गज नेताओं का नाम सामने आता है छात्र राजनीति से अपना जीवन शुरू करने वाले डॉ शिवनारायण द्विवेदी पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं और राजनीति का लंबा अनुभव रखते हैं,, कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में कद्दावर नेताओं के करीबी में उनका नाम शुमार रहा है झीरम घाटी की घटना के पीडितो डॉ शिवनारायण द्विवेदी शामिल थे संगठन संरचना को बेहतर ढंग से संभालने में उनको महारत हासिल है अपने समय के कद्दावर छात्र नेताओं उनकी गिनती होती थी उसके बाद राजनीतिक दलों के साथ उन्होंने अलग-अलग पदों में लंबा काम किया है आम आदमी पार्टी की रायपुर की विशाल आमसभा कराने में भी डॉक्टर शिवनारायण द्विवेदी की अहम भूमिका रही थी ,वही रायपुर में पले बढ़े छात्र राजनीति से अधिवक्ता बने पुष्पेंद्र परिहार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास करीबियों में से एक माने जाते है, लेकिन निगम मंडल की नियुक्तियों में लगातार उपेक्षा से व्यथित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और आम आदमी पार्टी को रायपुर में मजबूत करने एक बड़े अधार स्तंभ बने , लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में लगातार आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार में संलिप्तता की खबरें और नेताओं के जेल जाने जैसी बातों से आम आदमी पार्टी की विचारधारा से डॉक्टर शिवनारायण द्विवेदी और पुष्पेंद्र परिहार का मोहभंग हुआ , अब इन दोनों नेताओं ने 2023 में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाने के संकल्प के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया । इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशों और जिम्मेदारियों का वह बखूबी पालन करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे । आज बस्तर बाडा कांग्रेस अध्यक्ष निवास में इन दोनों नेताओं का प्रवेश हुआ! दोनों नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर प्रवेश दिलाया ! इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से काम के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *