13 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना

Chhattisgarh

रायपुर :  मौसम विभाग ने सतर्क कर कहा कि  छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा कल दिनांक 13 मार्च को उत्तर उत्तर पश्चिम की ओर आने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु बढ़ोतरी का क्रम लगातार बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की बात कहें तो वहां। के मौसम वैज्ञानिकों ने भी सतर्क किया है और कहा कि यूपी समेत कई राज्‍यों में गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी किया है.मौसम विभाग की मानें तो रविवार को पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते दिल्‍ली, दिल्‍ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत राजस्‍थान जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में अगले 15 दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा.रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद में तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

*गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी*

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल जाएगा, जो अगले 15 दिनों तक दिख सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की है. इसके चलते न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *