प्रयागराज : संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का सदन में जवाब। प्रयागराज की दुखद घटना है सुरेश खन्ना ने कहा प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में घटना हुई है।दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
घटना की पृष्ठभूमि सामने रखना चाहता हूं, राजू पाल की हत्या के संबंध में पत्नी ने FIR दर्ज कराई थी।अतीक अहमद मामले में आरोपी है।उमेश पाल मामले में महत्वपूर्ण गवाह थे, से हत्या के तार जुड़े हैं, भी एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था-सुरेश खन्नासुप्रीम कोर्ट ने जल्द ट्रायल पूरे करने के निर्देश दिए थे।उमेश पाल की सुरक्षा के लिए दो गनर भी दिए गए थे।बिना कारण के मर्डर नहीं होते।एक सिपाही की मौत हो गई है दूसरे सिपाही की हालत गंभीर है।प्रयागराज पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया है।नए मुकदमे में भी अतीक अहमद का नाम है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार भी घोषित होने जा रहा है।प्रयागराज की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है।मुख्यमंत्री ने भी कहा है कोई भी दोषी हो छोड़ा नहीं जाएगा।दोषी व्यक्ति को सजा जरूर मिलेगी।
प्रयागराज में शुक्रवार को हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक बदमाश अरबाज को पुलिस ने मार गिराया है। सोमवार की दोपहर अरबाज के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ अरबाज की धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने हमला भी किया था। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी। हमलावार को क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है। नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई। उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया। पुलिस ने भी उसे गोली मारी। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है। जहां उसकी मौत हो गई।
बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का सदन में बयान कहा बीएसपी सरकार में अपराधियों माफियाओं पर कार्यवाही हुई।बीएसपी किसी माफिया को आश्रय नहीं देती है,एक सांसद आरोपी थे तो बीएसपी सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तारी कराई,उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो,उमेश पाल की पत्नी को ₹5 करोड़ और एक सरकारी नौकरी दी जाए।घटना में मृतक पुलिसकर्मियों के परिवार को भी ₹5 करोड़ और एक नौकरी दी जाए।