रेसीडेंसी एरिया में अभी तक बड़ा ट्रक में डेली का लोडिंग अनलोडिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा , रहवासी परेशान

Chhattisgarh

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित विशाल नगर में नियर एसीई ( ACE) ग्लोब रेसीडेंसी एरिया में अभी तक बड़ा ट्रक में डेली का लोडिंग अनलोडिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है। रहवासी क्षेत्र होने के बाद भी समय बे समय दिन होते तक याने की यह खबर लिखते समय तक यह कार्य चल रहा है। स्थानीय रहवासियों को इससे तकलीफ हो रही है,क्योंकि यहां  पर रहने वाले लोग आते जाते हैं, स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है,ऑफिस जाने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में उन्हें कुछ घटना दुर्घटना होने का भय सता रही है। आम जनता सीधे तौर पर पुलिस के पास शिकायतें करने के लिए डर रहे है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कार्य किसी न किसी के संरक्षण में हो रहा है, वरना धड़ल्ले से खुले आम यह कार्य पॉसिबल नही।

बता दें की इस कार्य के लिए कलेक्टर का आदेश होता है कि नगर क्षेत्र में ,संबंधित क्षेत्र में फलाना तारीख से फलाना तारीख तक  अनुमति में समय निर्धारित होता है, और उसकी कॉपी संबंधित एसपी को दिया जाता है।उसके बाद ही कार्य किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *