रामायण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी धर्म ग्रन्थ के सूक्ष्म से सूक्ष्म तत्व को भी विचार करके ग्रहण करना चाहिए और जो आपके काम है उसे ग्रहण करें, , बृजमोहन ने कहा मुख्यमंत्री माफी मांगे

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार कहा आज मुख्यमंत्री ने रामायण की समीक्षा की बात कही है अत्यंत निंदनीय है।सनातन धर्म का अपमान किया मुख्यमंत्री ने।  इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मांगने चाहिए । आज के कांग्रेसी और मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल सत्ता लिप्त है। रामायण की समीक्षा का बात कहना इससे बड़ा पाप और कोई दूसरा नहीं।  इस देश के 90 करोड़ लोगों को ठेस पहुंचाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। यह बहुत ही निंदनीय है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मांगने चाहिए। रामायण प्रभु राम के जीवन की लीलाओं से जुड़ा हुआ है। पूरे देश के लोगों को प्रेरणा देता है रामायण, भाई बहन का रिश्ता कैसा होना चाहिए,माता-पिता का क्या रिश्ता होना चाहिए,सौतेली मां है तो उसके साथ कैसे संबंध हमारे होने चाहिए इसका सिख रामायण से मिलती है, एक उदाहरण है। आज मुख्यमंत्री ने रामायण की समीक्षा की बात कही है यह बहुत निंदनीय है रामायण प्रभु राम के जीवन की लीलाओं से जुड़ा हुआ है जो पूरे देश के लोगों को प्रेरणा देता है।एक उदाहरण है कि लक्ष्मण जी और भरत जी 14 साल तक अगर बड़े भाई राज गद्दी पर बैठे नही और भगवान राम के खड़ाऊ को मानते रहे। परंतु आज के कांग्रेसी और भूपेश बघेल सत्ता में लिप्त  है और वह रामायण की समीक्षा की बात करना निंदनीय काम किया है। पूरे सनातन का अपमान किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री को भाटी मांगना चाहिए।

दराशाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर को भानुप्रतापपुर रवाना होने से पहले पुलीस ग्राउंड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा था कि रामचरित मानस में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रामचरित मानस को गहराई से पढ़ने की जरूरत,इस पर विवाद करने की जरूरत नहीं
अच्छी चीजों को ग्रहण करना चाहिए। दो-चार दोनों को लेकर विवाद नहीं करना चाहिए
हर बात प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकता।हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है
जैसे किसी को करेला पसंद है, किसी को नहीं
जो भी विवाद रामचरित मानस को लेकर हो, रहा वह सब वोट के लिए है, चाहे कहीं भी हो, कहीं से भी, राम को घर-घर पहुँचाने का काम स्वामी तुलसीदास ने किया।

पूरी बात : 

राम चरित मानस पर सीएम का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा बात रामायण और राम के बारे में है राम को किसी भी रूप में देखा जा सकता है, मरा मरा भी बोलेंगे तो राम राम बोल ही लेंगे।   बहुत अच्छी बात कही है किसी भी धर्म ग्रंथ के या  किसी भी दर्शन के किसी से मे भी लिखा गया है तो आज के समय पर आज के परिस्थिति में गूण विवेचना करना चाहिए और उस तत्व को  सूक्ष्म से सूक्ष्म तत्व को  विचार करके ग्रहण करना चाहिए।  जस के तस ग्रहण नहीं करना चाहिए।जो आज आपके लिए जरूरी है । जो जो मूल तत्व है उसकी विवेचना करिए।जो वाद  विवाद करना गलत है। जो अच्छी चीज है उसे ग्रहण करना चाहिए। हर किसी के लिए हर बात सही नही हो सकती। प्रत्येक बात प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकता। कोई खट्टा मीठा पसंद करता है तो उसको पसंद करता हूं कोई चॉकलेट पसंद करता है हर आदमी काला काला नजरों का उस हिसाब से ग्रहण करता है करीला सबके लिए अच्छा नहीं लगता तो कड़वा ही है।इन मामलों पर जो भी विवाद पैदा किए जा रहे है वह केवल वोट के लिए किए जा रहे है।2023 और 24 चुनाव नजदीक है इसलिए ये सारे विवाद हो रहे है।सभी को अपनी वोट की चिंता है।

अविमुक्तेश्वरानंद दौरा राम चरित की प्रतियां जलाए जाने को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा उसका कारण यह है की उन्हें यह सूट कर रहा है। मौर्य को भी सूट कर रहा है और योगी आदित्यनाथ को भी सूट कर रहा है।दोनो के वोट के लिए यह बहुत बढ़िया है और इस बीच केवल जनता पिसती है और मूल मुद्दे से ये भटक जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *