ऑपरेशन मुस्कान के तहत् रायपुर पुलिस द्वारा वर्ष – 2022 में कुल 424 अपहृत बालक/बालिका को बरामद कर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

Chhattisgarh

रायपुर  : दिनांक 23.12.2022,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार वर्ष – 2022 में रायपुर के थानों में दर्ज धारा 363 भादवि. के प्रकरणों में अपहृत बालक/बालिका की पतासाजी हेतु रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत् रायपुर पुलिस के अधि./कर्म. द्वारा रायपुर एवं अन्य जिलों सहित अलग-अलग राज्यों से कुल 424 अपहृत बालक/बालिका को बरामद किया गया, जिसमें 110 बालक तथा 314 बालिका शामिल है इसके साथ ही 22 बालक/बालिका को अन्य राज्यों से बरामद कर समस्त बालक/बालिका को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा सर्वाधिक कुल 38 अपहृत बालक/बालिका को बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *