स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव इस कांफ्रेंस में शामिल होकर युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित

Chhattisgarh

रायपुर 17 अक्टूबर 2022 : प्रदेश के युवाओं को सामाजिक, राजनीतिक और बौद्धिक स्तर पर नव चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से आईटीएम विश्वविद्यालय में एलआरआईमुन इंडिया और रन्स इंडिया की संयुक्त पहल से 2 दिवसीय (15-16 अक्टूबर) कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान परिवेश में जहां सामाजिक रूप से सक्रिय और बौद्धिक युवाओं का युग है, तब समाज को शांति वार्ता और मानव जाति के सभी वर्गों के लिए समान अवसर प्रदान करने के इस दौर में मॉडल संयुक्त राष्ट्र एक ऐसा मंच उपलब्ध करवा रहा है जो राष्ट्र के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंता व्यक्त करने, विचार-विमर्श करने और बहस करने के लिए एक उपयुक्त पटल प्रदान कर रहा है।

आईटीएम विश्वविद्यालय में 15-16 अक्टूबर को एलआरआईमुन इंडिया और रन्स इंडिया की संयुक्त पहल, लिरिमुन रायपुर के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य में S & S Edu Hub LLP के तहत एक ऐसा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें सम्मेलन में शरणार्थियों के अधिकारों के लिए UNHCR जैसी अंतर्राष्ट्रीय समितियाँ शामिल हैं, DISEC दुनिया के विसैन्यीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है और भारत में निजीकरण के दायरे पर लागू करने वाली भारतीय समिति जैसी विशेष समितियां शामिल हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने इस दो दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों के प्रति पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव इस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर नव चेतना और ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं को प्रोत्साहित भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *