रायपुर : हाईकोर्ट में आरक्षण का मुद्दा खारिज किए जाने के बाद आदिवासियों के आरक्षण में कमी आई है इसे लेकर भाजपा के नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू राज्यसभा सदस्य राम विचार नेताम पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आदिवासी विरोधी है हाईकोर्ट में आरक्षण के मामले को ठीक से रखना वकीलों को नहीं रखा जिसके चलते अच्छी पैरवी नहीं हुई और आदिवासियों को 32 परसेंट आरक्षण मिलता था वह 12% कम हो गया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार को 2011 के जनगणना के आंकड़े पेश किया जाना था लेकिन 2001 के आंकड़े पेश कर इस मामले को पूरी तरह कमजोर किया उन्होंने राज्य सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि आरक्षण के मामले में सरकार गंभीर नहीं है