रायपुर: राजधानी रायपुर में नकली बाबा बनकर ठगी करने वाला आरोपी को राजधानी के गुढियारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।यह दोनों आरोपी काफी शातिर थे और ठगी को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शिकार की तलास करते रहते थे। बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के के रहने वाले हैं दोनों के खिलाफ ग्वालियर मैं 5 अपराध पंजीबद्ध है दोनों आप आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के निवासी हैं यह दोनों आरोपी पिछले 3 दिनों से राजधानी रायपुर के आश्रम में रुके हुए थे या पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं जिस पर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा कलवाड़ा गुढ़ियारी क्षेत्र से मिंटू सिंह एवं जेपी सिंह से पूछताछ किया गया जो अपने आप को एक आश्रम से जुड़ा बता कर के बाबा के रूप में घूम रहे थे इनसे पूछताछ किया गया तो इनकी स्थिति संदिग्ध लगी और दोनों संदिग्धों का सर्च किया गया तू इनके खिलाफ ग्वालियर में 5 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया और उन से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और पकड़े गए दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि 2 दिनों से आकर यह दोनों आरोपी एक आश्रम में रुके हुए थे गंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला में लेकिन इन्होंने ना तू इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी और ना ही इन्होंने कोई अपना आईडी बताया फिलहाल दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।