रायपुर : राजधानी के बीएसयूपी कॉलोनी में बलवा ,पिछले 4 दिनो से दो पक्षों में चल रहा विवाद,पुलिस मौके पर ,गोलबाजार थाना क्षेत्र का मामला है।
राजधानी रायपुर के BSUP स्थित राजीव नगर में दो पक्षों में भारी विवाद हो गया. जिसके भारी मारधाड़ के साथ बलवे की स्थिति निर्मित हो गई।
दोनों पक्षों की महिलाए भी सामने आकर अपने-अपने पक्ष का बचाव कर रही है. वही मिडिया को जानकारी देते हुए गोलबाजार थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया की राजीव नगर आवास बीएसयूपी कॉलोनी की घटना है दोनों पक्ष आसपास ही रहते हैं यह उड़िया बस्ती है इन दोनों पक्ष के बीच में कल रात 12:00 बजे विवाद हुआ था की दोनों पक्ष के बीच कार और ऑटो में भारी तोड़फोड़ हुई है जिसको लेकर थाना गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी दोनों पक्ष से हैं पुलिस इन लोगों को गिरफ्तार करने का भरपूर प्रयास कर रही है आरोपी घर से बाहर है. अभी फिलहाल महिलाएं सामने आ रही हैं दोनों पक्ष की महिलाएं यह प्रदर्शित कर रही हैं की आरोपी हमारे पक्ष से नहीं है वहीं पुलिस पक्ष की महिलाओं के घर जाकर उनको बता रही है कि जिसका जिसका नाम f.i.r. में आया है उन सब को थाने में पेश करो जब तक नहीं करेंगे तब तक आरोपी नहीं आएंगे तब तक यह माहौल सुलझने वाला नहीं है. जिसको लेकर राजीव नगर बीएसपीयू आवास में तैनात है।