कोंडागांव : छ ग के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने एक कार में दो युवक के साथ 80 लाख रुपए बरामद किए । गुजरात के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैऔर पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोंडागांव जिले के फरसगांव में चेक पोस्ट पर कोंडागांव जिला मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर की एक कार आई। जिसे जवानों ने रुकवाया और कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे पुलिस को एक चैंबर दिखा, जिसे खोलने पर अंदर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। जवानों ने जब बोरी को निकाकर देखा तो उसमें 500 की कई गड्डियां मिली। पुलिस ने पैसे गिने तो कुल 80 लाख रुपए निकले।
जिसके तुरंत बाद जवानों ने कार में सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक ने अपना नाम भार्गव पटेल (27) और दूसरे ने जयस कुमार भोलाभाई (28) बताया। ये दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। जिस कार से इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है, उसका नंबर उत्तर प्रदेश का है।