विधायकों के मोबाइल जमा, समय काटने कर रहे कई उपाय

Uncategorized

रायपुर। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से बचने छत्तीसगढ़ की राजधानी लाए गए हरियाणा के विधायकों के मोबाइल जमा करा लिए जाने की सूचना मिली हैं। यहां पर विधायक अपने मनोरंजन के लिए रिसार्ट के अंदर आपस में राजनीतिक चर्चा करने में व्यस्त हैं। यहां पर गुरूवार को 27 विधायक आए थे। एक विधायक किरण चौधरी के भी पहुंचने की सूचना मिल रही है। यहां पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन भी यहां पहुंचे हैं।
बता दें, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद राज्यसभा चुनाव का समीकरण बदल गया है। सियासी घटनाक्रम के बीच यहां की गतिविधियों के बारे में स्थानीय कांग्रेसी नेता भी कोई जानकारी लीक नहीं कर रहे हैं। विधायकों को रिसार्ट से बाहर नहकलने की मनाही है। माना जा रहा है कि पांच दिन यहां पर रहने सभी व्यवस्था में यहां के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को हिदायत दी गई है कि वे इसे गापनीय रखे। यहां पर विधायक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं।
दे रहे संगठन की गतिविधियों की जानकारी
बताया जाता है कि चिंतन शिविर के बाद राज्यों में संकल्प शिविर का आयोजन किया जाना था। हरियाणा में इसका आयोजन नहीं हो पाया था उसे जोड़कर विधायकों को यहां पर संगठन के लिहाज से कार्यशाला कर कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी उन्हें इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी यहां पर कांग्रेस संगठन चुनाव की तैयारियों के बारे में उनसे चर्चा कर रहे हैं।
वोट डालने की प्रक्रिया बताया जा रहा
राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग के दौरान किए जाने वाले इंक और विशेष पेन से मतदान की जानकारी भी एक्सपर्ट विधायकों को दे रहे हैं। बताया जाता है कि पिछली बार चुनाव के दौरान इंक का सही इस्तेमाल नहीं करने के कारण डेढ़ दर्जन् विधायकों के वोट निरस्त किए गए थे। इस बार स्थिति ज्यादा कठिन है इसलिए सभी विधायकों को उनके वोटों के डालने का मूक प्रदर्शन कराने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *