वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा नवीन जिला अस्पताल कोरिया का करेंगे शिलान्यास

Chhattisgarh

रायपुर, 28 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कोरिया जिले में नवीन जिला अस्पताल व मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.30 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ही कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.20 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर 3.40 बजे  सत्यसांई संजीवनी हॉस्पीटल ऑडिटोरियम नवा रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात 4.40 बजे ऑडिटोरियम से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *