आप पार्टी छत्तीसगढ़ में शुरू की मिशन 2023 की तैयारी

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी मिशन 2023 की तैयारी में जुट गई है अपने पार्टी के विस्तार के लिए जनता के बिच जा  रही है ।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी व दिल्ली कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ सरकार पर चौतरफा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दिल्ली कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा 15 साल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी और 3 साल कांग्रेस सरकार की कार्यकाल। 15 साल भाजपा के सरकार रही इस कार्यक्रम में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ जिसका रिकॉर्ड 3 साल की कांग्रेस सरकार तोड़ रही है ट्रांसफर से लेकर पोस्टिंग में लेन-देन हो रहा है और आम जनता को कोई सुविधा नहीं मिल रही है सरकार ने कुछ सजावटी स्कूल खोले हैं इसमें भी सारे बच्चों को प्रवेश नहीं मिल रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे स्कूलों की जरूरत है जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आरोप पर कि आप पार्टी कहीं नहीं है पलटवार करते हुए गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी की जरूरतों को ध्यान देने वाली पार्टी ने छत्तीसगढ़ में दो रैली कर अपनी प्रस्तुति का एहसास कराया है अगर आप पार्टी छत्तीसगढ़ में कहीं नहीं है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

वही आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी पर भी आरोप लगाया है कहा पूरे देश में बीजेपी करा रही प्रायोजित दंगे।5 राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी करा रही दंगा।आमजनता को मूल मुद्दे से भटकाने के लिए बीजेपी का प्रायोजित दंगा।महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता का ध्यान भटकाया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *