पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन को सबसे ज्यादा नुकसान, खतरे में राजनीतिक भविष्य : सीएम भूपेश बघेल

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में जो काम किए हैं, उस पर मतदाताओं ने मुहर लगाई है। उन्होंने खैरागढ़ की जनता को धन्यवाद देने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पिछले चुनाव में 31 हजार वोट मिले थे, उपवुनाव में 87 हजार वोट मिले हैं। करीब 56 हजार वोट ज्यादा मिले हैं। जनता ने स्पष्ट आदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज पर खैरागढ़ की जनता ने मुहर लगाई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, सरकार के किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनाधिकार पट्टा और लघु वनोपज की खरीदी, बिजली बिल हॉफ और शहरी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं को हाथों-हाथ लिया है। खैरागढ़ में कुल मतदान को 53 प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिला है। चार उपचुनाव साढ़े तीन साल में हुए है। इनमें दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मरवाही की चुनौती पूर्ण सीट और अब खैरागढ़ में जीत मिली है। किसी राज्य में चार उपचुनाव हुए सभी में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा, आज तक देवव्रत सिंह के इर्द गिर्द राजनीति घूमती रही। निचले स्तर पर संगठन मजबूत नहीं था, लेकिन उसके बाद भी जीते हैं। सभी उपचुनाव जीतना अपने आप मे महत्वपूर्ण है। हमारे चुनाव संचालक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत यहां पर की है।
डॉ. रमन को ज्यादा नुकसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में डॉ. रमन सिंह को ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन ने कहा था कि खैरागढ़ मेरी मातृभूमि है। यहां के लोगों से पारिवारिक और निजी संबंध हैं। उन्होंने इस चुनाव को सेमीफायनल बतया था, इसमें बूरी तरह से हार मिली है। उनका राजनीतिक भविष्य अब खतरे में है।
मुद्दा हो सकता जिला बनाने की घोषणा
उन्होंने कहा कि जिला बनाने की घोषणा एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन सरकार के फैसले और योजनाओं का सकारात्मक परिणाम आया है। लोगों ने शासन की योजनाओं को हाथों हाथ लिया है। डॉ. रमन ने 9 जिले बनाए थे, इसमें से केवल मुंगेली जिले में ही उन्हें जीत मिली।
2023 में भी यही परिणाम अपेक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने इसे सेमीफाइनल कहा है, वो सेमीफाइनल में बुरी तरह परास्त हुई। अब 2023 में भी यही परिणाम अपेक्षित है। इतनी बड़ी खाई को पाटकर सामने निकलना ये महत्वपूर्ण है। 2023 में कितनी मेहनत करनी होगी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पता चल गया। भाजपा अफवाहें फैलाती है। भाजपा ने खैरागढ़ में अफवाह फैलाया था कि अगर जिला बना तो मनरेगा बंद हो जाएगा।

विधायक का बेटा भी कानून से उपर नहीं
प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी की घटनाओं को लेकर एक सावल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनाए घटती है। अपहरण, मारपीट, अवैध और गांजा तस्करी जैसे मामलों में पुलिए कार्रवाई कर रही है। चाहे वह विधायक प्रकाश नायक का बेटा हो या मुख्यमंत्री का पिता सब पर पुलिस कार्रवाई करती है।
क्या अगले चुनाव में सभी विधानसभाओं को जिला बनाएगी-रमन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा, चुनाव से यह साफ हो गया है कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस 90 विधानसभा सीटों के 90 इलाकों में नए जिले बनाने की घोषणा करेगी। क्या यह फिर से विधानसभा चुनाव में नए जिले बनाने का वादा करेंगे। क्योंकि कांग्रेस घोषणा पत्र की बात को लेकर तो जनता के बीच जा नहीं सकती, क्योंकि घोषणा पत्र के वादे तो अधूरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *