रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: कहा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना ग्रामीण समाज के एक ऐसे हिस्से को आर्थिक संबल प्रदान करती है, जो कृषक-समाज का अभिन्न हिस्सा होने के बावजूद सदियों से उपेक्षित रहा है।
पहले इस योजना में भूमिहीन कृषि श्रमिक परिवारों को 6000 रुपए वर्षिक सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया था, लेकिन हमारे नेता और मार्गदर्शक राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप सहायता राशि को बढ़ाकर अब 7000 रुपए वार्षिक कर दिया गया है।