संस्कृति विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस

Uncategorized

रायपुर- शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस एवं शहीद हेमू कालाणी की जयन्ती दिनांक 23 मार्च 2022 बुधवार को 10.30 बजे राजधानी शहर रायपुर में क्रमशः एसआरपी चौक शंकर नगर एवं कचहरी चौक में स्थित उनकी प्रतिमाओं के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 2 एवं 3 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है. उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता हेमंत शर्मा ने देते हुए बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस दिनांक 23 मार्च 2022 बुधवार को सुबह 10.30 एसआरपी चौक शंकर नगर में स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष एवं शहीद हेमू कालाणी की जयंती दिनांक 23 मार्च 2022 को सुबह 10.30 बजे उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम हेतु आवश्यक साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियाँ आदि सहित अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर  विनोद पाण्डेय एवं नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर आर. के. डोंगरे को निर्देशित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *