रायपुर : आज कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुआ कर्मचारियों/श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए कार्य योजना बनायी गयी बिलासपुर में एक सौ बिस्तर अस्पताल निर्माण कार्य की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्य के 10 जिलों में 42 औषधालय संचालित है तथा 54 निजी अस्पतालों को अनुबंधित कर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत बीमित हितग्राहियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन सभी जिलों में जहां अधिनियम के प्रावधान लागू है तथा जहां कोई चिकित्सा सुविधा नही है उन सभी जिलों में टाई अप अस्पताल की व्यवस्था की जाए। बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों के निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।श्रमिकों के हित में राज्य के अन्य जिलों में भी चिकित्सा सेवाएं का विस्तार किया जाएगा जिससे सभी जिलों में जरूरतमंद श्रमिकों को इलाज की सुविधा मिले। बैठक में उद्योग एवं मजदूर संघ के सदस्यों ने श्रमिक हितों एवं सुविधाओं के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।