रायपुर : आज बजट तैयारी बैठक का आखरी दिन है यह बैठक मुख्यमंत्री सीएम भुपेश बघेल अपने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वयं जिम्मेदारी निभा रहे हैं।सीएम भूपेश बघेल आज तीन मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और कृषि रविंद्र चौबे , गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ बजट तैयारी पर समीक्षा बैठक होगी और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विभागों के बजट की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे,हर विभाग के अधिकारी मौजूद होंगे चर्चा का विषय होगा कि विभागों में आय वृद्धि के साथ आने वाले समय में लागू की जाने वाली नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, बेमौसम बारिश होने से किसानों के फसल नुकसान पहुंचा है, धान खरीदी प्रभावित हुआ, और बारिश होने से किसानों के धान भीग गई,नुकसान सरकार को भी और किसान को भी हुआ पर चर्चा होगी।कोरोना के दौर चल रहा है और राज्य संकट से गुजर रहा है, आम जनता इस संकट का सामना कर रही है,आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है,जिस पर भरपाई के लिए प्रयास किए जाने पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल चार मंत्रियों के विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा बैठक ली थी।