रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। कोरोना की यह लहर सुनामी की तरह आएगी और उतनी ही तेजी यह चली भी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों में कोरोना के प्रकरण में और इजाफा होने का अंदेशा है। आने वाले समय में कड़े निर्णय लिया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को वर्चुअली पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कोरोना छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से इसकी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। कभी भी कड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति रही तो नाईट कर्फ्यू लगाई जा सकती है, इससे मनोैज्ञानिक रूप ये लोगों पर प्रभाव पड़ता है। सिंहदेव ने कहा कि हमें डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अन्य राज्यों से आना जाना लगा हुआ है। उन्होंने खुद को कारोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों का दौरा मैंने अपने राजनीतिक कारणों से किया। अभी जो लक्षण है उससे लग रहा है कि कोरोना के नया वैरिएंट आ चुका है, वह ओमीक्रान भी हो सकता है।