किस व्यापारी व कांग्रेस नेता को लाभ पहुंचाने महिलाओं का हक मारा जा रहा है? उजागर करे सरकार -बृजमोहनअग्रवाल

Chhattisgarh

रायपुर / 23 नवंबर/ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रेडी टू ईट बनाने और बाटने का काम महिला स्व सहायता समूह से वापस लिए जाने को महिलाओं के साथ अत्याचार बताते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा बोलती कुछ है और करती कुछ है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में महिला स्व सहायता समूह के सुदृढ़ीकरण व कर्जा माफी की बात कही गई थी पर आज उनके व प्रियंका गांधी के महिलाओं की उत्थान की सोच की पोल पूरी दुनियां के सामने खुल गई है। लड़की हु लड़ सकती हूं का नारा उत्तरप्रदेश से चलकर छत्तीसगढ़ आते-आते 1 माह में ही कांग्रेस ने खोखला कर दिया।

अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल की प्रदेश सरकार ने सन 2009 से जारी रेडी टू ईट फूड बनाने और बाँटने का काम छीनकर महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ीं 20 हज़ार से अधिक महिलाओं के साथ सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक सुरक्षा के अपने चुनावी वादे के ख़िलाफ़ जाकर खुलेआम धोखाधड़ी की है।

अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ प्रियंका गांधी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है लड़की हु लड़ सकती हूं दूसरी तरफ उसी के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी की सरकार महिलाओं को मिले अधिकारों को छीनने परा आमदा है। अपने जन घोषणा पत्र में महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण और कर्ज़माफ़ी का ढिंढोरा पीटने के बावज़ूद आज रेडी टू इट को वसूली के लिए महिलाओं के हाथ से छीनकर अपने घोर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अब प्रदेश की जनता को यह भी बताए कि कितने वसूली के लिए, किस-किस को फ़ायदा पहुँचाने के लिए छतीसगढ़ की 20 हज़ार से अधिक महिलाओं के जीवन को संकट में डाल रहे हैं। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं के आरक्षण का ढिंढोरा और छत्तीसगढ़ के महिलाओं के साथ अन्याय। कहां है प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ में इनका 40 प्रतिशत का ढकोसला?

(मीडिया प्रभारी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *