रायपुर । मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए किसानों से आग्रह किया कि वो अपने खेतों में अगले सीजन से अरवा क्वालिटी के धान बोयें, क्योंकि केंद्र सरकार ने उसना क्वालिटी के धान को खरीदने से मना कर दिया है।
https://fb.watch/9m8RIjokHn/
केंद्र सरकार ने उसना चावल के नहीं खरीदने की शर्त लगा दी है, जबकि प्रदेश में 500 राइस मिल उसना चावल के हैं। उनके चावल को नहीं खरीदेंगे बोल रहे हैं, सरकार ने ही कहा था कि हाइब्रिड क्वालिटी के धान बोने, उसमें अरबा भी है और उसना भी है। केंद्र सरकार पहले कह देती कि सिर्फ अरबा क्वालिटी के धान ही खरीदेंगे, तो हम किसानों से निवेदन कर लेते कि उसना क्वालिटी के धान नहीं बोना है, मैं आप सब से निवेदन करना चाहता हूं, कि अगले बरसात में जो धान बोये, वो उसना क्वालिटी के मत बोए्ं, अरवा क्वालिटी के धान बोईये।