नक्सलियों के शव के पास 16 हथियार मिले

Chhattisgarh

कांकेर। कुछ दिनों की खामोशी के बाद राजनांदगांव जिले के मानपुर पुलिस डीविजन से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के 11 पत्ती में एंटी नक्सल यूनिट और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों के खिलाफ जंगल में दिनभर चले गोलीबारी और राकेट लांचर से किए गए अटैक में लगभग 26 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी नक्सल सेल गढचिरौली ने दिया है।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव जिले के मानपुर पुलिस सबडिवीजन से सटे गढचिरौली जिले के 11 पत्ती आउट पोस्ट के पास मर्दिनलोटा गाँव के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के कैप करने की पुख्ता जानकारी नक्सल सेल को मिलने के बाद सुबह 6 बजे के लगभग महाराष्ट्र की एंटी नक्सल यूनिट सी 60 कमांडो फोर्स जंगल में कैंप कर रहे नक्सलियों के ठिकाने मे पहुंच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी। सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में लगभग 26 नक्सलियों के शव मिले है, जिसमें कई हार्डकोर नक्सली है। RKBD के सचिव विजय रेड्डी के भी मारे जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *