रोका-छेका अभियान के तहत नगर निगम द्वारा राजधानी शहर के विभिन्न मार्गो में आवारा मवेशियों को काउकेचर में पकडकर गौठानों में भेजा जाना निरंतरता से जारी, 75 आवारा मवेशियों को गौठानों में भेजा

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रोका-छेका अभियान के तहत राजधानी शहर के विभिन्न मार्गो में आवारा मवेशियों को काउकेचर वाहनों की सहायता से विभिन्न मुख्य मार्गो से विशेष टीमों के माध्यम से पकड़कर गौठानों में भेजे जाने की कार्यवाही निरंतर जारी है. इस क्रम में जोनों की टीमों द्वारा आज दिन भर अभियान चलाकर कुल 75 आवारा मवेशियों को पकड़कर काऊकेचर वाहन की सहायता से विभिन्न गौठानों में भेजने की कार्यवाही की गयी.
इस संबंध में नगर निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर एवं रोका-छेका अभियान के नोडल अधिकारी दिनेश कोसरिया ने बताया कि आज जोन 1 ने विभिन्न मुख्य मार्गो से 6 आवारा मवेशियों को पकड़कर अटारी गौठान भेजा. जोन 3 ने विभिन्न मुख्य मार्गो से 9 आवारा मवेशियों को पकड़कर फुण्डहर गौठान भेजा. जोन 4 ने कटोरा तालाब, पुलिस लाईन, श्याम नगर मार्ग से 7 आवारा मवेशियों को पकड़कर अटारी गौठान भेजा. जोन 5 ने विभिन्न मुख्य मार्गो से 6 आवारा मवेशियों को पकड़कर अटारी गौठान भेजा. जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो से 10 आवारा मवेशियों को पकड़कर गोकुल नगर गौठान भेजा. जोन 7 ने विभिन्न मुख्य मार्गो से 4 आवारा मवेशियों को काऊकैचर वाहन की सहायता से पकड़कर अटारी गौठान भेजा.जोन 8 ने विभिन्न मुख्य मार्गो से 8 आवारा मवेशियों को पकड़कर अटारी गौठान भेजा. जोन 9 ने छेरीखेड़ी मुख्य मार्ग में 14 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान भेजा. जोन 10 ने डुमरतराई मार्ग, देवपुरी मार्ग, डुंडा मुख्य मार्ग से 11 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान भेजा. अभियान आगे भी निरंतरता से जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *