तीसरी बटालियन के अधिकारी व जवानों द्वारा नहीं देखा जा सका नदी किनारे कचरों का ढेर, जुटकर किया गया सफाई अभियान

Chhattisgarh

रायपुर : विदित हो कि तीसरी वाहिनी के सेनानी धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में 02 अक्तूबर को स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज पर खारुन नदी के रिवर फ्रंट व्यू की सफाई बटालियन के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किया गया था। जिसमें सभी अधिकारी व जवानों द्वारा साफ सफाई नियमित किये जाने का संकल्प लिया था।

बटालियन के अधिकारी व जवानों द्वारा दुर्ग सीमान्तर्गत खारुन नदी पर बने (पचरी) नदी का किनारा अत्यंत कचरे से डंप व एकत्रित होने की सूचना सेनानी धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) को अवगत कराएं जाने पर आज दिनांक 10।09।2021 को सेनानी  के निर्देशन में खारुन नदी के तट की साफ सफाई अधिकारी व जवानों द्वारा किया गया ।

नदी के किनारे की गई सफाई को देखते हुए महादेव घाट के समिति के सदस्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साफ सफाई में समिति द्वारा विशेष ध्यान दिए जाने का भी आश्वासन दिया गया।

उक्त अभियान में धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) सेनानी, संजय दीवान, विजय तिर्की सहायक सेनानी, के पी जोशी, हरनाथ विमल सीसी, चंद्रशेखर तिवारी सूबेदार, संतोष साहू उनि, नीरज पारा, विनोद मिश्रा, मनप्रसाद पीसी, दिनेश कोशले एपीसी, कमलेश यदु सउनि अ एवं बटालियन के जवानों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *