छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 21 फरवरी को दोपहर पार्शव अपार्टमेंट गोल चौक रोहिणी पुरम रायपुर में रोज की तरह 70 वर्षिय कल्लूराम अपना कार्य कर रहे थे ,उसी समय डिलिवरी ब्वॉय आया कुछ समय मे उनके गतिविधियों पर संदेह हुआ,तो कल्लू राम ने पकडने की कोशिश की, पर वो इसे बुढा समझ कर भागने लगा,तभी पुरी बहादुरी साहस के साथ दौड़ कर कल्लूराम ने उसे पकडा और बाकी और लोगों को आवाज लगाई,,कुछ देर में पुलिस आ गई । इस वृद्ध के हौसले को जिले के एस एस पी शेख आरिफ हुसैन ने सम्मान करने की बात कही ।
“बुजुर्गों की चौपाल” समाजसवी युवा संस्था द्वारा कल्लू राम के साहस इमानदारी पुर्वक कार्य की सराहना करते हुए, थाना प्रभारी द्वारा आज 24 फरवरी को थाना डी डी नगर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा जी,मो.सिराज, शुभा मिश्रा, रवि गढपाले,मोहित चंन्द्राकर,मधु सरकर,पुजा पान्डेय, राज रात्रे, प्रमीला मिश्रा ज्योति जैन उपस्थित रहे।