आ रही भारत की महामिसाइल…आधी दुनिया इसकी रेंज में, डरे चीन

National

पारस राठौर : सीधी : भारत की परमाणु शक्ति संपन्न अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का आज परीक्षण किया जा सकता है. इस मिसाइल के परीक्षण को लेकर चीन समेत कई देशों ने कई अपनी भौहें टेढ़ी-मेढ़ी की हैं. लेकिन भारत पहले ही अग्नि-5 मिसाइल का सात बार सफल परीक्षण कर चुका है. चीन की नाराजगी इसलिए है क्योंकि अग्नि-5 मिसाइल की रेंज में उसका पूरा देश आ रहा है. ऐसा कोई शहर नहीं हैं जो इस मिसाइल के हमले से बच सके.अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मिलकर बनाया है. इस मिसाइल की रेंज 5000 से 8000 किलोमीटर बताई जा रही है. इसकी रेंज पर विवाद है. कई मीडिया संस्थानों में प्रकाशित खबर के अनुसार चीन समेत कुछ देशों का को यह डर है कि इस मिसाइल की जद में उनका पूरा का पूरा क्षेत्रफल आ रहा है. अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है. यह 17.5 मीटर लंबी है. इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है. इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है. इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं. इसकी रफ्तार ध्वनि की की गति से 24 गुना ज्यादा है. यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यह 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है.इसमें रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *