पी ए टी और पी व्ही पी टी प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को होगी

Chhattisgarh

रायपुर 20 सितम्बर 2021/छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर के द्वारा आयोजित होने वाली पी ए टी और पी व्ही पी टी प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर रविवार को होगी। यह परीक्षा रायपुर के 13 केंद्रों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डिप्टी कलेक्टर पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन  के एस पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में कंट्रौल रूम को दूरभाष क्रमांक- 0771- 2413233 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *