तेज रफ्तार बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से जा भिड़ी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिला के तोंगपाल से तीन किलोमीटर दूरी पर कोयलाभट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि बामन राम मंडावी नाम के युवक के मुंह और नाक से खून बहने लगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेलमेट का कांच ना खुल पाने के कारण दिक्‍कत और बढ़ी। मौके पर ही बामन की मौत हो गई।

बामन कुमाकोलेंग की पंचायत का सहायक सचिव था। घटना की जानकारी मिलने पर तोंगपाल के थाना प्रभारी तोंगपाल विजय पटेल मौके पर पहुंचे। एक घायल युवक और बामन को अस्‍पताल ले जाया गया। घायल युवक को मामूली चोटें आई हैं, उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *