चाकू दिखाकर प्रार्थी को ऑटो के पीछे बैठा कर लूट लिया रुपया पैसा ..आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : थाना-खमतराई का मामला,सब्दर अली पिता स्वर्गीय बसीर अली उम्र 43 वर्ष साकिन गाजी नगर मस्जिद के पीछे थाना उरला जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 6.9. 2021 को प्रार्थी अपने परिचित कमल पांडे के साथ ऑटो चालक प्रमोद कुमार वर्मा को अपने आटो से छोड़ने के लिए उसके घर दुर्गा चौक रावभाठा गए थे जहां प्रमोद वर्मा ऑटो से उतरकर अपना घर चला गया करीबन शाम 7:30 बजे प्रार्थी अपने ऑटो को वापस मोड़ रहा था कि उसी समय आरोपी अर्जुन देवांगन ,भुनेश्वर साहू व उसके 2 अन्य साथी के द्वारा प्रार्थी व कमल पांडे को चाकू दिखाकर प्रार्थी को ऑटो के पीछे बैठा कर आरोपी अर्जुन देवांगन ऑटो को चलाकर नीम चौक के आगे सुनसान जगह ले जाकर प्रार्थी से 2200 रु व प्रार्थी के साथी कमल पांडे से 1000रु लूट कर भाग गए की प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 563/21 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्रकरण में लूट की मशरूका 650रु बरामद कर आरोपी-1. अर्जुन देवांगन पिता जयराम देवांगन 24 वर्ष साकिन दुर्गा चौक रावभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर 2. भुनेश्वर साहू पिता भगत साहू 19 वर्ष साकिन पानी टंकी के पास रावभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर एवं दो अपचारी बालक को दिनांक 7.9 .2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *