पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को होगी

Chhattisgarh

रायपुर 06 सितम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित पीईटी एवं पी पी एच टी की प्रवेश परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रथम पाली में पीईटी प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक संचालित की जाएगी।

पीईटी की परीक्षा रायपुर शहर के 11 परीक्षा केंद्रों में तथा पी पी एच टी की प्रवेश परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए श्रीमती पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *