राजधानी के गांधी मैदान में महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे बारिश में भीगते हुए कांग्रेश के पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री ने दी मौन धरना प्रदर्शन

Chhattisgarh

 चित्रा पटेल :  रायपुर : राजधानी के गांधी मैदान में महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे बारिश में भीगते हुए कांग्रेश के पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री ने दी मौन धरना प्रदर्शन। महिलाओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे आए। एक घंटा तक मौन धारण प्रदर्शन चली जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौन  थे चुप बैठे थे और इस दौरान बारिश होती रही लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन बारीश होनेबके बाउजुद जारी रहा लेकिन अपनी मौन धारण नहीं तोडी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

राज्यसभा में दुर्व्यवहार पर कांग्रेस महिला सांसदों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी मैदान में महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे बारिश में भीगते हुए एक घंटे तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौन धरना प्रदर्शन दिया।
आयोजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यसभा में जो कुछ हुआ वह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है। नारी जगत का अपमान हुआ है. भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की. नारियों का अपमान न कांग्रेस सहेगा, न छत्तीसगढ़ सहेगा।
भारतीय जनता पार्टी केंद्र के सरकार के निर्देश पर फूलों देवी नेताम की पुतला दहन किया है यह निंदनीय है मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र ने हमारे साथ अपमान किया है जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने ट्वीट किया है यह निंदनीय है फूलों देवी नेताम का पुतला धन किया है यह महिलाओं का अपमान है भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ के पूरे महिलाओं से माफी मांगना चाहिए।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बयान

केंद्र सरकार ने राज्य सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा का अपमान किया है , भाजपा के नेताओं को माफी मांगना चाहिए

राज्य सांसद छाया वर्मा का बयान

राज्य सांसद छाया वर्मा ने कहा जिस प्रकार से छ ग के भाजपा नेताओं ने ट्वीट किया यह निद्नीय है ,केंद्र में हमारे साथ अपमान किया है यह माफ नहीं किया जा सकता है इसके विरोध में आज रायपुर के गांधी मैदान में महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे में कांग्रेस पार्टी ने मौन धरना प्रदर्शन किया।

मौन धरना प्रदर्शन में इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डेहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, स्कूल मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री  रूद्र गुरु, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर,  प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता विकास तिवारी व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *