नहीं थमी बिजली विभाग की भर्राशाही

Chhattisgarh

रायपुर ! आज भाजपा रायपुर ग्रामीण मंडल के द्वारा बाबू जगजीवन राव वार्ड देवपुरी में पूर्व ग्रामीण विधायक नंदे साहू के नेतृत्व में बिजली विभाग सहायक अभियंता का घेराव किया गया।

भाजपा ग्रामीण पूर्व विधायक नंदे साहू ने कहा कि बिजली विभाग में मनमानी और भर्राशाही अभी तक खत्म नहीं हुई है। रोज इन के नए-नए कारनामों से जनता परेशान है। परंतु शासन के प्रश्रय में इन्हें किसी का भय नहीं।
आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के एक नए कारनामे उजागर किए । जिसमें बिजली विभाग के द्वारा बिजली बिल रसीद आज ही जारी कर आज ही भुगतान करने का निर्देश जारी हुआ था । इसके अलावा क्षेत्र की जनता अधिक बिलिंग, बिजली सुधार में लापरवाही आदि अनेक समस्याओं से परेशान हैं जो कि निंदनीय है। जिसके विरोध में भाजपा नेताओं के द्वारा सहायक अभियंता का घेराव किया गया । व इस तानाशाही पूर्ण रवैये के लिए उनसे जवाब मांगा गया । जिसके पश्चात 1 सप्ताह समय वृद्धि का आश्वासन मिलने पर घेराव स्थगित किया गया!
आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र धुरंधर,राहुल ठाकुर ,रुपेश यादव ,मेहतर साहू ,हरिओम साहू रोमन प्रधान राजेंद्र साहू ,पुनीत पाल, विकास साहू , जीवन साहू, नेत राम साहू रामनाथ गजेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *