ट्रेलर से कुचलकर ट्रेनी वकील की मौत, वकीलों ने किया सड़क जामकक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कोरबा बुधवारी बाजार चौक में करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ट्रेनी वकील को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला वकील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर के पहियों में मृतका का शव को करीब पंद्रह फ़ीट तक घसीटता रहा। इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल ट्रेलर को जब्त कर शव को कब्जे में ले लिया गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे की खबर जैसे ही वकीलों को लगी सभी बुधवारी चौक पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये और भारी वाहनों की आवाजाही शहर के भीतर बंद करने की मांग की। खबर लिखे जाने तक वकीलों का प्रदर्शन जारी था। मृतका का नाम सुनीता साहू है, जोकि मानस नगर की रहने वाली थीं। हादसा तब हुआ जब वह अपनी स्कूटी से वापिस घर लौट रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *